नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से चड़दीकला और सूरबीरता के प्रतीक होला महल्ला का आयोजन चार मार्च को गुरुद्वारा दमदमा साहिब में श्रद्धा और भावना के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम अमृत वेले सुबह 3.30 बजे श्री सुखमनी साहिब और नितनेम के पाठ से शुरू होगा। इसके बाद अलग-अलग रागी जत्थों द्वारा कीर्तन गायन किया जाएगा। संगत अरदास में शामिल होगी और कार्यक्रम की समाप्ति के बाद गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...