बरेली, अप्रैल 5 -- बरेली। गुरुद्वारा गुरु गोविंद नगर मॉडल टाउन में खालसा साजना पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को गुरुद्वारा में बनी डिस्पेंसरी में खुशलोक अस्पताल के डॉक्टरों के सहयोग से नि:शुल्क मेडिकल कैम्प लगाया गया। इसमें आर्थो, पियाडट्रिक्स, ह्रदय एवं छाती से संबंधित रोगों की जांच की गई। कम मूल्य पर खून से संबंधित जांच की गई। सभी को दवा नि:शुल्क दी गई। डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. ललित पागरानी, डॉ. वीपी भारद्वाज, डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, डॉ. शरद खंडेलवाल ने मरीजों का चेकअप किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष मालिक सिंह कालरा, अमरजीत बक्शी, गुरदीप सिंघ बग्गा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...