हरिद्वार, अप्रैल 14 -- गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी मूल स्थान के लिए सिक्ख समाज ने श्री गुरु नानक देव धर्म प्रचार समिति के तत्वावधान में ग्राम दिनारपुर से हरकी पैड़ी तक कूच किया। बैसाखी पर सिक्ख संगत मूल स्थान पर अरदास और गंगा स्नान करने जा रही थी, लेकिन पुलिस ने डांडी चौक पर ही उन्हें रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प और नोकझोंक भी हुई। इसके बाद संगत सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। लोगों ने कहा कि पिछले चार दशक से गुरुद्वारे के लिए समाज सड़क पर धरना-प्रदर्शन कर रहा है लेकिन प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। हरकी पैड़ी के पास जिस स्थान पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी था उसे प्रशासन वापस नहीं कर रहा है। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर्व खालसा सिरजना दिवस के रूप में मनाया यह स्थान सिक्ख समाज के लिए बहुत पवित्र है, जिसे प्रशासन समाज को वापस करे। ऐसा नहीं करने से ...