कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर। गुरु अंगद देव की महाराज जी के प्रकाश पर गुरुद्वारा गुरु राम दास गोविंद नगर में भव्य कीर्तन दरबार हुआ। इसमें संत बाबा नंद सिंह जी महाराज कलेरा नानकसर वाले स्थल के संत बाबा मंजीत सिंह ने 'सतगुरु आयो शरन तुमारी' शबद गायन कर संगत को निहाल किया। गुरु अंगद देव जी की कथा संगत को सरवन कराई। बाबाजी को गुमटी गुरुद्वारा के ट्रस्टी आतमजीत सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। बाबा जी को उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, सरदार मंजीत सिंह चड्ढा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह, सरदार सतवंत सिंह राजा, सरदार जसवीर सिंह, अनमीत कौर, अन्नू बलजीत कौर, मीनू रवीन्द्र कौर और पिंकी सतनाम कौर ने स्वागत किया। यह भी पढ़ें- पाण्डु नगर गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन, संगत निहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...