आगरा, जून 12 -- खटीक पाड़ा में नानक पाड़ा गुरुद्वारे के गेट के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने का क्षेत्र के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष तजेंद्र कुमार राजौरा ने कहा कि आबकारी विभाग ने गुरुद्वारे के गेट के सामने और आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकान खोली है। यह नियम विरुद्ध है। धार्मिक स्थलों, विद्यालयों से दूरी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। गुरुद्वारा 100 वर्ष से भी अधिक पुराना है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस दुकान को बंद कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...