अररिया, मई 8 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। बिहार सरकार के नव मनोनीत मंत्रियों से गुरुवार की संध्या पटना में सिख समुदाय एवं गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान फारबिसगंज गुरुद्वारा सहित राज्य के सिख समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के समक्ष सिख परिवारों की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सहयोग एवं विकास की मांग की।मुलाकात करने वालों में फारबिसगंज गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के महासचिव तेजेंद्र सिंह, बिहार सरकार अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा, तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के प्रधान जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, गुरविंदर सिंह तथा पूर्वी भाग अध्यक्ष सूरज सिंह नलवा समेत कई ...