साहिबगंज, अप्रैल 4 -- साहिबगंज। शहर के तालबन्ना स्थित पब्लिक हाई स्कूल के पास पंजीकृत सिख धार्मिक गुरु तेज बहादुर साहेब के स्थान पर अवैध ढंग से निर्माण कार्य करने के संबंध में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के अध्यक्ष व सचिव ने संयुक्त रूप से शनिवार को एसपी से मिलकर आवेदन सौंपा है। आवेदन में कहा गया है कि उस स्थान पर जबरन अवैध तरीके से घेराबंदी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले वर्ष 2023 में भी तत्काली डीसी रामनिवास यादव से इस संबंध में शिकायत की गई थी । उस दौरान भी कुछ लोगों ने जबरन कब्जा करने की नियत से अवैध निर्माण का कार्य शुरू किया था। इसके बाद से यह कार्य बंद था। लेकिन पुन: अज्ञात लोगों ने वहां अवैध निर्माण कार्य शुरू किया है। आवेदन मे उनलोगों ने एसपी से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसबीच एसपी अमित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.