कानपुर, जनवरी 2 -- गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा ब्लाक-11 गोविन्द नगर में चार जनवरी रविवार को साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. जेएल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय से आंखों की जांच का फ्री कैंप आयोजित किया जाएगा। नेत्र विषेशज्ञों से आंखों की जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। जांच सुबह 11 बजे से होगी। रात्रि में विषेश दीवान सजेगा और गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा। यह जानकारी सेवक टीपी सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...