सहारनपुर, अप्रैल 16 -- गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में सिविल कोर्ट देवबंद से स्थानांतरित हुए न्यायिक अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई। रेलवे रोड स्थित बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सिविल कोर्ट के एडीजे वीके वासवानी, एसीजेएम परविंदर सिंह और सिविल जज प्रिंस जिंदल को कृपाण व सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीजे वीके वासवानी ने कहा कि देवबंद में उनके दो वर्षों का कार्यकाल यादगार रहेगा। एसीजेएम परविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने यहां रहते हुए पूरा प्रयास किया कि जनता को न्याय दिलाएं। वाहेगुरू जी की कृपा से देवबंद का कार्यकाल शानदार रहा। उन्होंने देवबंद की संगत का आभार जताया। यह भी पढ़ें- न्यायिक अधिकारियों का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह देकर विदाई सिविल जज प्रिंस जिंदल ने कहा कि देवबंद की जनता ने उन्हें...