पूर्णिया, मई 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव एवं आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर बेंगलुरु स्थित आश्रम में आयोजित भव्य समारोह में पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र यादव शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने गुरुदेव के श्रीचरणों में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पूर्णिया वासियों के लिए सुख, शांति एवं कल्याण की कामना की। बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आयोजित यह समारोह आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति, सेवा एवं मानवता के भाव से ओत-प्रोत रहा। यह भी पढ़ें- गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का जीवन मानव सेवा, प्रेम और शांति का प्रतीक देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की उ...