बोकारो, मई 14 -- आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो चैप्टर की ओर से बुधवार को सेक्टर-4 स्थित तृप्ति धाम केंद्र में संस्थापक गुरुदेव रविशंकर के 70वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बैंगलोर आश्रम से आए ब्रह्मचारी योगीराज, वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप शुक्ला व वैदिक मंत्रों के ज्ञाता काली दास ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण कर रुद्रपूजा संपन्न कराई। इस दौरान पहली बार बोकारो में आयुष होमा व सुदर्शन होमा पूजा भी कराई गई। योगीराज ने कहा कि रुद्रपूजा, आयुष होमा व सुदर्शन होमा से शरीर में आंतरिक ऊर्जा बढ़ती है, नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं व जीवन में सकारात्मकता आती है। इससे मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ व वातावरण की शुद्धता भी मिलती है। यह भी पढ़ें- श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर रक्तदान सहित कई कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर ...