रामगढ़, मई 10 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। डीएवी चैनपुर में गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर और महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर देशभक्ति, संस्कृति और प्रेरणादायी विचारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित और श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद कक्षा आठवीं की छात्रा तृप्ति शर्मा ने अपने ओजस्वी भाषण से गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर और महाराणा प्रताप के महान व्यक्तित्व, त्याग, साहित्य, शौर्य और राष्ट्रप्रेम को जीवंत कर दिया। वहीं कक्षा दूसरी की नन्हीं छात्रा स्वरा साहू ने मधुर कविता वाचन प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों की खूब तालियां बटोरीं। यह भी पढ़ें- बंग भारती ने मनाया रविन्द्र नाथ टैगोर का...