रामगढ़, जनवरी 31 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेलनगर स्थित गुरुदेव डीएवी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मना। इसका शुभारंभ प्रिंसिपल आरपी श्रीवास्तव ने करते हुए कहा कि शिक्षा स्वस्थ समाज की रीढ़ होती है। यही वजह है कि उनका स्कूल क्वालिटी एजुकेशन पर बल देता है। इसके साथ-साथ बच्चों को खेलकूद, संगीत और सामाजिक गतिविधियों में शामिल कर देश का एक अच्छा नागरिक बनाने का प्रयास किया जाता है। समारोह में आगे दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई देते हुए शुभकामनाएं भी दी गई। स्कूल की छात्रा मानवी कुमारी, संध्या कुमारी, राज सोनी, लक्ष्मी कुमार, आयुष कुमार, सौरभ कुमार, रागिनी कुमारी, रिद्धिमा, रितिका आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वार्षिकोत्सव को यादगार बनाया। इसे सफल बनाने में शिक्षक इजाजुल हक, शिक्षिका मुस्कान उप...