कानपुर, नवम्बर 9 -- कल्याणपुर। कानपुर यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रही लापता दो छात्राओं की लोकेशन पुलिस नहीं तलाश पाई। शुक्लागंज और गूबा गार्डन की रहने वाली दोनों छात्राएं आपस में दोस्त हैं। पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, जिसमें दोनों छात्राएं यूनिवर्सिटी गेट से निकलकर गुरुदेव चौराहे की तरफ जाती दिख रही है। हालांकि, दोनों छात्राओं के मोबाइल स्विच ऑफ होने पर पुलिस को लोकेशन निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय मिश्रा ने बताया कि दोनों छात्रों के मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाली जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...