फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों में पहले से चली आ रही अध्यापकों की कमी अब और गंभीर रूप लेती नजर आ रही है। जनगणना कार्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। हालात यह हैं कि कई स्कूलों में नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है और नए सत्र के प्रवेश उत्सव पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। गुरुजी जनगणना व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पस्त होने लगी है। जन गणना में ड्यूटी में अध्यापकों के लगा जाने के बाद जिले के करीब 378 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां केवल दो से तीन अध्यापक ही कार्यरत हैं। इतने कम स्टाफ के साथ सभी कक्षाओं को सुचारु रूप से पढ़ाना संभव नहीं हो पा रहा है। परिणामस्वरूप विद्यार्थियों की पढ़ाई प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.