बरेली, मार्च 26 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान केंद्रों पर परीक्षकों को कापियों में प्रश्नों के उत्तर की जगह पास करने को छात्रों ने अपने तरह से गुहार लगाई है। कई विद्यार्थियों ने प्रश्नों के उत्तर लिखने की जगह सीधे परीक्षकों से पास कराने की भावनात्मक अपील कर डाली है। एक परीक्षार्थी ने उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि गुरुजी मुझे पास कर देना, फेल हो गया तो मेरी शादी टूट जाएगी। तो दूसरी ओर एक ने पारिवारिक हालात सही न होने, फेल होने पर सभी का दिल टूटने का हवाला दिया है। एक छात्रा ने फेल होने पर घर वाले शादी कर देंगे, जबकि अभी पढ़ने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि गुरुजी मेरा विवाह होने से बचाने के लिए पास कर दें। बड़ी संख्या में उत्तर पुस्तिकाओं में लिखा है कि गुरुजी चरण स्पर्श कृप्या ...