आदित्यपुर, अगस्त 25 -- गम्हरिया। राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला प्रवक्ता मुकेश झा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जैसे व्यक्तित्व बिरले ही जन्म लेते हैं। उनके अथक संघर्ष और नेतृत्व की वजह से झारखंड राज्य का गठन संभव हो पाया। मुकेश झा ने कहा कि गुरुजी सच्चे देशभक्त थे, उनकी नजरों में झारखंड की जनता समान थी और उन्होंने कभी भेदभाव की राजनीति नहीं की।इसके साथ ही उन्होंने गम्हरिया प्रखंड सह अंचल परिसर में शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने की भी मांग रखी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रख सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.