रांची, जनवरी 25 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने प्रेस बयान जारी कर पद्म भूषण सम्मान दिए जाने पर भारत सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि गुरुजी भारतीय मिट्टी के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने हाशिये पर खड़े आदिवासी समाज को देश की मुख्यधारा में आवाज दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गुरुजी की जीवन-यात्रा और योगदान को देखते हुए भारत रत्न की मांग आगे भी जारी रहेगी। कहा कि झारखंड विधानसभा ने पिछले वर्ष सर्वसम्मति से गुरुजी को भारत रत्न दिए जाने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा था। उन्होंने कहा कि गुरुजी की विरासत झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के सामाजिक न्याय के संघर्षों में एक अमिट अध्याय बनी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि दिशोम गुरु भारतीय मिट्टी के सच्चे संघर्षी सपूत थे। भारत के जंगल की आवाज को उन्होंने...