बलरामपुर, अप्रैल 1 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के परिषदीय विद्यालयों में वर्षों तक सेवाएं देने वाले सात शिक्षकों के सम्मान में बुधवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कन्या, सादुल्लाहनगर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय बेहद भावुक हो गया, जब छात्र-छात्राएं अपने प्रिय गुरुजनों से गले मिलकर रो पड़े।मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी रमेश कुमार वर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवा से मुक्त नहीं होता, उसके संस्कार समाज को सदैव दिशा देते हैं। इस अवसर पर अब्दुल बारी, अब्दुल मोईद, कुदरत अली, पवन पाण्डेय, जगमोहन और बृजमोहन सिंह के योगदान की सराहना की गई। छात्रों ने गीत, भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को भावुक कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.