बोकारो, अगस्त 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पद्म भूषण दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) के समीप विकसित दिशोम गुरु आरोग्य वन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, वन पदाधिकारी संदीप शिंदे, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन सहित अन्य अधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स अवसर पर गुरुजी की स्मृति में विकसित दिशोम गुरु आरोग्य वन को आमजनों के लिए समर्पित किया गया। डीसी, एसपी, डीडीसी समेत अन्य पदाधिकारियों ने आरोग्य वन का भ्रमण कर यहां लगाए गए औषधीय पौधों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चास के सोलागिडीह में गुरुजी ...