गुरुजनों के सम्मान में नतमस्तक हुआ जिला, धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
बहराइच, सितम्बर 5 -- बहराइच, संवाददाता। जिले भर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कहीं केक काटकर उत्सव मनाया गया तो कहीं छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रमों में पहुंचे अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। अध्यक्षता डीआईओएस सर्वदानंद तथा अीएसए आशीष कुमार सिंह ने किया I अतिथियों ने कहा शिक्षक सदैव पूजनीय रहा है और रहेगा। इस दौरान पयागपुर के शिक्षक राजेश कुमार मिश्र, जया सिंह, सपना त्रिवेदी, सत्येंद्र कुमार, प्रमोद सिंह, शशि पाठक, श्वेता जायसवाल, वृतिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.