सीतापुर, फरवरी 3 -- हरगांव, संवाददाता। बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव, मेधा अलंकरण व 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी बीनू पाल व कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अध्यक्ष अवध शुगर मिल अरविंद कुमार दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश की कर्णधार हैं। गुरुजनों के मार्गदर्शन में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश का नाम रोशन करना चाहिए। विद्यार्थियों से सद्गुणी, व्यवहारिक और सामाजिक बनने का आह्वान किया। अधिशासी अध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें, अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.