रांची, मार्च 12 -- गुरुग्राम हादसे में मृतकों के परिवारों को 39-39 लाख का मुआवजा मिलेगा। 9 मार्च को सिधरावली गांव में सिग्नेचर ग्लोबल साइट पर मिट्टी धंसने की घटना में सात श्रमिकों की मौत हो गई थी। इनमें जादूगोड़ा के चार और ईचागढ़ के दो श्रमिक शामिल थे। गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बातचीत की। इसमें मुआवजे के साथ एक परिवार के एक सदस्य को नौकरी का आग्रह किया गया। इसके बाद मुआवजे की घोषणा की गई। हर मृतक आश्रित को 39 लाख मिलेंगे, इनमें 20 लाख हरियाणा सरकार प्रदान करेगी, जबकि 19 लाख कंपनी की ओर से दिया जाएगा। गु...