गुरुग्राम, मई 7 -- गुरुग्राम-सोहना हाईवे बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे छठी बार फिर से धंस गया। सूचना मिलने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस हाईवे की तीन में से एक लेन को करीब 100 मीटर तक बैरीकेडिंग कर बंद कर दिया है। इस स्थिति की सूचना गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को दे दी है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एनएचएआई अधिकारियों को सेक्टर-47 स्थित एसडी आदर्श विद्यालय के सामने गुरुग्राम-सोहना हाईवे के धंसने की सूचना मिली। एनएचएआई अधिकारी पहुंचें तो पाया कि इस हाईवे पर करीब 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया है, जोकि करीब 20 फीट गहरा है। गनीमत यह रही कि इसकी वजह से किसी तरह का हादसा नहीं हुआ। एनएचएआई ने बैरीकेडिंग करवाकर एक लेन को बंद कर दिया है। यह सीवर लाइन पिछले साल 18 जून को धंसी थी। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.