गुरुग्राम, सितम्बर 24 -- गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड नेशनल हाईवे पर जल्द ही साढ़े तीन किलोमीटर लंबा एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फ्लाईओवर सुभाष चौक से बादशाहपुर के बाद एलिवेटेड मार्ग पर दूसरा सबसे बड़ा फ्लाईओवर होगा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह फ्लाईओवर चुंगी नंबर-1 से शुरू होकर वन विभाग के हर्बल पार्क तक बनाया जाएगा। इसके बाद गुरुग्राम से नूंह, अलवर और फिरोजपुर झिरका की ओर जाने वाले वाहन बिना रुके आसानी से निकल सकेंगे। फिलहाल दमदमा चौक, बस स्टैंड, सिटी थाना चौक और अंबेडकर बाईपास चौक जैसे स्थानों पर घंटों लंबा जाम लग जाता है। इसके बनने से वाहन चालकों का समय बचेगा।बिजली-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.