गुरुग्राम, जून 27 -- गुरुग्राम से फरीदाबाद और नोएडा होते हुए ग्रेटर नोएडा तक नमो भारत ट्रेन और मेट्रो ट्रेन चलाने की परियोजना तैयार हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इस परियोजना की डीपीआर को मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार को भेज दिया है। डीपीआर के मुताबिक, इस परियोजना के तहत 22 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें से सात स्टेशन नमो भारत के होंगे, जबकि 15 स्टेशन मेट्रो के बनाए जाएंगे। इफ्को चौक पर गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा और सराय काले खां से बावल तक नमो भारत ट्रेन का इंटरचेंज स्टेशन होगा। परियोजना के निर्माण पर 19 हजार 390 करोड़ रुपये की लागत आएगी। करीब 63 किमी लंबी इस परियोजना में 50 किमी हरियाणा का हिस्सा होगा, जबकि 13 किमी उत्तर प्रदेश का हिस्सा होगा। यह भी पढ़ें- नमो भारत ट्रेन के लिए मेट्रो की तर्ज पर खरीद...