छपरा, मार्च 12 -- एकमा। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित पालम थाना क्षेत्र से गुम हुई एक युवती विगत दिनों एक युवक के साथ एकमा थाना पहुंच गई। युवती के पिता ने कुछ दिन पहले पालम थाने में उसके गुम होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एकमा थाना पहुंचने पर स्थानीय पुलिस ने दोनों को अपने संरक्षण में लेकर मामले की सूचना पालम थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पालम थाना के एसआई पवन कुमार, सीटी पिंकी देवी और कांस्टेबल महीपाल गुरुवार को एकमा थाना पहुंचे। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस युवती को अपने साथ हरियाणा ले गई, जबकि युवक को छोड़ दिया गया। पालम थाना पुलिस ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में युवक को नामजद नहीं किया गया है। यदि आगे की जांच में उसका नाम सामने आता है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दो पक्षों में मारपीट, चार महिलाओं समेत आठ घायल दा...