गुरुग्राम सेक्टर-104 में बनेगा 24 मीटर चौड़ा रोड, सोसाइटियों को मिलेगी नई कनेक्टिविटी; गांव को भी राहत
गुरुग्राम, सितम्बर 28 -- गुरुग्राम सेक्टर-104 में 24 मीटर चौड़ी सड़क बनने का रास्ता साफ हो गया है। सड़क निर्माण के बाद जारा होम्स और गोदरेज समिट सोसाइटियों में रहने वाले करीब दो हजार परिवारों को जहां आने-जाने के लिए नई कनेक्टिवटी मिलेगी, वहीं इन सोसाटियों के पास बसे गांवों को भी बड़ी राहत मिलेगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की प्रशासक वैशाली सिंह ने जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है। फिलहाल दोनों सोसाइटी के निवासियों को गांव धनवापुर के राजस्व रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ता है। रास्ते की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश के दौरान यहां करीब एक फीट तक जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रास्ता संकरा होने के कारण सुबह और शाम के समय यहां जाम की स्थिति भी बनती है। सोसाइटी निवासि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.