गुड़गांव, जुलाई 11 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 जुलाई कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन विद्यार्थियों की मांग और बढ़ती रुचि को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। इससे उन विद्यार्थियों को भी मौका मिलेगा जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी अब 19 जुलाई तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेरिट सूची जारी की जाएगी और उसके आधार पर प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- DU UG Admission 202...