गुड़गांव, दिसम्बर 27 -- गुरुग्राम,संवाददाता। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी की छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूनिवर्सिटी में पहली बार गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा शुरू होने जा रही है। आगामी 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से यह हॉस्टल छात्राओं के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे बड़ी संख्या में उन छात्राओं को फायदा मिलेगा, जो दूर-दराज के इलाकों से पढ़ाई के लिए गुरुग्राम आती हैं और अब तक रहने की उचित व्यवस्था के अभाव में परेशानियों का सामना कर रही थीं। यूनिवर्सिटी का मौजूदा परिसर सेक्टर-51 में स्थित है। जैसे ही यूनिवर्सिटी अपने नए स्थायी परिसर सेक्टर-87 में शिफ्ट होगी, उसके बाद सेक्टर-51 स्थित पुराने परिसर को छात्रा आवास के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कदम छात्राओं की सुरक्षा, सुविधा और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। चार...