गुरुग्राम, जुलाई 19 -- गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) बसई के पक्षी और जैव विविधता क्षेत्र को बचाने के लिए व्यापक अध्ययन करवा रहा है। जीएमआरएल ने इस प्रस्तावित मेट्रो डिपो को बसई से हटाकर सेक्टर-33 में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मॉनसून के दौरान इस संवेदनशील क्षेत्र का विस्तृत पर्यावरणीय अध्ययन कराया जा रहा है, ताकि मेट्रो परियोजना का विकास प्रकृति के अनुकूल हो सके।पक्षियों की घटती संख्या बनी चिंता का विषय वर्ष 2023 से 2025 के बीच किए गए शुरुआती अध्ययन में यह बात सामने आई है कि लगातार तेजी से होते शहरीकरण, पक्के निर्माण, प्राकृतिक जल प्रवाह में बाधा और गंदे पानी के जमाव के कारण बसई में आने वाले पक्षियों की संख्या लगातार घट रही है। यह नया अध्ययन केवल पक्षियों की गणना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बदलते मौसम के साथ ...