गुरुग्राम में STF टीम पर हमला; गोलियां बरसाकर भागे बदमाश, 2 पुलिसकर्मी जख्मी
गुरुग्राम, अक्टूबर 5 -- गुरुग्राम के सोहना एलिवेटेड हाईवे पर शनिवार रात को चेकिंग के दौरान 3 गाड़ियों में आए 12 बदमाशों ने STF टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने तेज रफ्तार में एसटीएफ की गाड़ी को टक्कर मार दी और उतरकर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।संदिग्ध गाड़ियां रोकने पर हमला बताया जाता है कि नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गाड़ियों को रोकने का इशारा किया। इस पर 3 गाड़ियों में सवार बदमाशों ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने एसटीएफ की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी। बदमाश गाड़ियों से उतर गए और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। बदमाशों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.