चंडीगढ़, अप्रैल 26 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 'विकसित भारत' के निर्माण में श्रमिक वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूती श्रमिकों की मेहनत पर आधारित है। इसी के बल पर भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम के सैक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।ऑटो चालकों को भी मिलेगी 'सामाजिक सुरक्षा' हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा ऑटो चालकों एवं ड्राइवरों के लिए श्रम कल्याण बोर्ड के गठन की मांग पर घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार संगठित श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.