गुरुग्राम, अप्रैल 3 -- Gurugram News : फिलीपींस और कंबोडिया में बैठे जालसाज गुरुग्राम में सात लोकेशन पर सिम बॉक्स लगवाकर ठगी कर रहे थे। जांच में खुलासा हुआ कि सात सिम बॉक्स नाथूपुर और चक्करपुर गांव में किराये पर कमरा लेकर लगाए गए थे। वहां पर कोई भी मौजूद नहीं रहता था। मकान मालिकों के द्वारा दी गई जानकारी के बाद गुरुग्राम साइबर थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया। गुरुग्राम पुलिस की जांच में सामने आया कि जालसाजों ने शहर के सात प्रमुख स्थानों पर 11 हाई-टेक सिम-बॉक्स लगाए थे। इन सिम-बॉक्स की खासियत यह है कि इन्हें चलाने के लिए किसी व्यक्ति की मौजूदगी की जरूरत नहीं होती। इन्हें विदेश में बैठकर इंटरनेट के जरिये ऑपरेट किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- नूंह में बने...