गुरुग्राम, फरवरी 8 -- गुरुग्राम पुलिस ने रियल एस्टेट कारोबारी एवं कमर्शियल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट 32nd एवेन्यू के फाउंडर, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर ध्रुव दत्त शर्मा को गिरफ्तार किया है। ध्रुव पर एक ही प्रॉपर्टी यूनिट कई बार बेचने और 'गारंटीड' रेंटल रिटर्न का वादा कर सैकड़ों निवेशकों को धोखा देने का आरोप है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरफ्तारी बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी, फंड डायवर्जन और आपराधिक साजिश की शिकायतों के बाद हुई है। अधिकारियों का अनुमान है कि यह घोटाला 500 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का है। ध्रुव दत्त शर्मा को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने पैसे के लेन-देन और प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम क...