गुरुग्राम में 30 लाख से ऊपर की रजिस्ट्रियों की होगी जांच, क्या वजह
गुरुग्राम, जून 15 -- गुरुग्राम तहसील में पिछले साल में हुई रजिस्ट्रियों की जांच होगी। यह जांच 30 लाख से ऊपर की हुई रजिस्ट्री में टैक्स चोरी की आशंका को लेकर की जाएगी। गुरुग्राम तहसीलदार खुद जांच करेंगे। इसमें कितने रजिस्ट्री में पैन कार्ड सही लगाए गए हैं और कितने में गलत इसकी जांच की जाएगी। पैन कार्ड की जांच के बाद रिपोर्ट आयकर विभाग को भेजी जाएगी। गुरुग्राम तहसील में साल 2020 से साल 2025 तक हुईं रजिस्ट्री में मोटी रकम देकर जमीन खरीदी गई थी। इस प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वालों की ओर से पैन नंबर का जिक्र नहीं किया गया था। इसमें से बहुत खरीदार ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी रिटर्न में इस पॉपर्टी का जिक्र नहीं किया था। जबकि पहले की रजिस्ट्री के फॉरमेट में पैन नंबर की जगह होती है। इसके बाद भी राजस्व विभाग की ओर से इसे भरने में लापरवाही की गई थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.