गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। साइबर सिटी गुरुग्राम अब केवल कॉर्पोरेट और विकास की पहचान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी लगातार नई मिसाल कायम कर रहा है। हरियाणा में चल रहे आई डोनेट मिशन और नेत्रदान जागरूकता अभियान में गुरुग्राम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वर्ष 2025-26 में जिले में 291 आई बॉल कलेक्शन दर्ज किए गए हैं, जो पिछले वर्ष 2024-25 के 180 कलेक्शन की तुलना में 111 अधिक हैं। यह बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि शहर में नेत्रदान को लेकर लोगों की सोच बदल रही है और परिवार अब मृत्यु के बाद भी किसी की जिंदगी रोशन करने के लिए आगे आ रहे हैं। प्रदेश में करनाल पहले तो गुरुग्राम दूसरे स्थान पर: यह भी पढ़ें- HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, चरखी दादरी जिला प्रदेश ...