गुड़गांव, दिसम्बर 7 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में नाइट क्लबों का अवैध संचालन और सुरक्षा नियमों की धड़ल्ले से अनदेखी किसी भी वक्त गोवा जैसे भीषण अग्नि हादसे को न्योता दे सकती है। शहर में अनुमानित 600 नाइट क्लब संचालित होते हैं, जिनमें से 200 से अधिक क्लब बिना फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के चल रहे हैं। दमकल विभाग द्वारा इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न करते हुए केवल नोटिस देकर खानापूर्ति की जा रही है। बता दें कि मिलेनियम सिटी में विभिन्न जगहों पर 600 से अधिक नाइट क्लब संचालित किए जा रहे हैं। इन क्लबों में रात के समय में दिल्ली एनसीआर सहित दूर-दूर से युवक-युवतियां मनोरंजन के लिए आते हैं। शनिवार की रात को गोवा के एक नाइट क्लब में सिलेंडर फटने से बड़ा आगजनी हो गई। जिस कारण इस हादसे में 25 लोगों की मौत ...