गुरुग्राम, जुलाई 15 -- गुरुग्राम के सेक्टर-50 स्थित फ्रेस्को सोसाइटी में रहने वाले 206 परिवारों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें फ्लैट का मालिकाना हक मिल जाएगा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने चार टावर का कब्जा प्रमाणपत्र यूनिटैक लिमिटेड को जारी कर दिया है।2016 में इन फ्लैट में परिवार रह रहे थे नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गुरुग्राम में 16.93 एकड़ में फ्रेस्को सोसाइटी को विकसित करने के लिए यूनिटैक लिमिटेड को लाइसेंस जारी किया था। टावर नंबर एक से लेकर टावर नंबर 12 तक का कब्जा प्रमाण पत्र तो मिल गया था, लेकिन टावर नंबर 14 से लेकर टावर नंबर 17 का कब्जा प्रमाण पत्र नहीं मिला था। साल 2016 में इन फ्लैट में परिवार रह तो रहे थे, लेकिन उनके पास मालिकाना हक नहीं था। न तो वह इस फ्लैट पर ऋण ले पा रहे थे और न ही किसी को बेच पा रहे थे। यह भी पढ़ें- यशो भू...