गुरुग्राम में 15 KM तक गरजे बुलडोजर, 650 से ज्यादा अवैध निर्माण ढहाए गए
गुरुग्राम, अगस्त 12 -- गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) ने मंगलवार को अतुल कटारिया चौक से शीतला माता रोड तक लगभग 15 किलोमीटर के दायरे में तोड़फोड़ अभियान चलाया। इस दौरान 650 से अधिक अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। सुप्रीम कोर्ट के चार अगस्त के उस आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई, जिसमें शहर की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक जगहों से सभी प्रकार के अवैध कब्जे तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए थे।12 फील्ड टीमें और 14 जेसीबी सार्वजनिक राइट ऑफ वे और ग्रीन बेल्ट को खाली कराने के लिए चलाई गई इस मुहिम में 36 अधिकारियों और 14 जेसीबी मशीनों से लैस 12 फील्ड टीमों ने अलग-अलग इलाकों में एक साथ कार्रवाई की। शाम तक टीमों ने दुकानों के आगे बढ़ाकर बनाए गए लगभग 425 अवैध शेड और सड़क पर बनाए गए 225 ऊंचे रैंप ध्वस्त कर दिए। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.