गुरुग्राम, सितम्बर 17 -- गुरुग्राम के शंकर चौक और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिल सकती है। हरियाणा सरकार ने शंकर चौक के पास एक तीन लेन फ्लाईओवर और एक तीन लेन अंडरपास बनाने के DLF के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि दोनों परियोजनाओं पर आने वाला करीब 130 से 140 करोड़ रुपये का पूरा खर्च DLF ही उठाएगा। कंपनी पहले फ्लाईओवर का निर्माण करेगी और इसके बाद अंडरपास बनाया जाएगा।पहले बनेगा Ambience Mall से Cyber City तक फ्लाईओवर हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन लेन का फ्लाईओवर Ambience Mall के पास दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बने यू-टर्न अंडरपास से शुरू होकर Cyber City तक जाएगा। इसका फायदा उन वाहन चालकों को मिलेगा जो Ambience Mall की तरफ से Cyber City, Iffco Chowk और आगे गुरुग्र...