गुरुग्राम, फरवरी 27 -- गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक रोड पर एलिवेटेड रोड के ऊपर से मेट्रो दौड़ेगी। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने गुरुवार को जीएमडीए और एनएचएआई के साथ आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव रखा। इस सिलसिले में जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में अगले सप्ताह होने वाली बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इस माह की शुरुआत में हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक तीन-तीन लेन के 3 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर 182 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर जीएमडीए के समक्ष रखा था। जीएमडीए ने इस एलिवेटेड रोड के डिजाइन को जीएमआरएल को भेजकर अनापत्ति प्रमाण पत्र देने का आग्रह किया था। जीएमआरएल ने जांच में पाया कि एलिवेटेड रोड बनने से सेक्टर-37 में प्रस्तावि...