गुरुग्राम, अप्रैल 29 -- हरियाणा सरकार की अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को शहर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी रविंद्र उर्फ सरकार द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन पर बने दो मंजिला मकान को बुलडोजर चलाकर मिट्टी में मिला दिया। यह कार्रवाई फर्रुखनगर इलाके के ताज नगर गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी से मुक्त कराई गई संपत्ति का बाजार मूल्य करोड़ों रुपए है। गुरुग्राम पुलिस के अनुसार रविंद्र एक दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन जैसे 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर बना रखा था दो मंजिला मकान पुलिस जांच में सामने आया कि...