औरैया, जून 30 -- हरियाणा के गुरुग्राम में सड़क हादसे में कुदरकोट क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई। सोमवार देर रात जब शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। थाना क्षेत्र के ग्राम दयालपुर इकघरा निवासी 35 वर्षीय बलबीर सिंह पुत्र कैलाश सिंह गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में रहकर हलवाई का काम करते थे। वह अपने साथी अजीत के साथ किराये के कमरे में रहते थे और शादी-विवाह सहित विभिन्न आयोजनों में खाना बनाने का कार्य करते थे। बताया गया कि रविवार देर रात एक कार्यक्रम में काम समाप्त करने के बाद बलबीर सिंह अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, पांच हुए घायल इसी दौरान हाईवे पर काली मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ...