गुड़गांव, सितम्बर 1 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हरियाणा विधानसभा ने प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक के पारित होने के साथ ही मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी की स्थापना का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। यह फैसला गुरुग्राम स्थित मास्टर्स यूनियन के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जा रहा है। संस्थान ने छह वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनोखा प्रैक्टिशनर-लेड (व्यावहारिक) मॉडल पेश किया था, जिसमें छात्रों को किताबों के साथ-साथ सीधे उद्योगपतियों, कॉर्पोरेट लीडर्स और वास्तविक बिजनेस समस्याओं पर काम करने वाले दिग्गजों से सीखने का अवसर प्रदान किया जाता है।

लर्निंग बाय डूइंग मॉडल से बदलेगा पढ़ाई क...