गुरुग्राम में सेक्टर-56 से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, नमो भारत रूट से भी जुड़ेगी; 28 स्टेशन बनेंगे
गुरुग्राम, सितम्बर 4 -- गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर-56 रैपिड मेट्रो स्टेशन से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। जल्द ही डीपीआर को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अगले सप्ताह हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में इस मेट्रो मार्ग को लेकर बैठक होगी। इस बैठक में एचएमआरटीसी, एचएसआईआईडीसी, जीएमडीए, नगर निगम, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, एचएसवीपी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। राइट्स की ड्रॉफ्ट डीपीआर के मुताबिक 35.25 किमी लंबे इस मेट्रो मार्ग के निर्माण पर करीब 10 हजार 410 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 28 एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। इनमें पहला स्टेशन सेक्टर-56 में बनाया जाएगा, जोकि रैपिड मेट्रो से जुड़ेगा। इस तरह सेक्टर-61, 62, निर्वाणा कंट्री, सेक्टर-66, वाटिका चौक, सेक्टर-69, 70, 75, खेड़की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.