गुरुग्राम, मई 19 -- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक विस्तार को हरियाणा कैबिनेट ने सोमवार को मंजूरी प्रदान कर दी। सेक्टर-5 से गुड़गांव रेलवे स्टेशन तक मेट्रो मार्ग करीब 1.80 किलोमीटर का होगा। इसके निर्माण पर करीब 454.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बता दें कि सामाजिक एवं पर्यावरण अध्ययन नहीं होने की वजह से विश्व बैंक ने मेट्रो विस्तार को ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना से फिलहाल बाहर करने की सिफारिश की थी। सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की संशोधित लागत को भी मंजूरी प्रदान की गई। परियोजना में देरी की वजह भी लागत बढ़ने का कारण रही। बैठक में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए विश्व बैंक से कर्ज लेने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। इ...