गुरुग्राम, मार्च 27 -- गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए सुभाष चौक से लेकर सेक्टर-48 स्थित कैंडोर टेकस्पेस एसईजेड तक सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-नौ तक पहले चरण में निर्माण चल रहा है। सुभाष चौक पर फ्लाईओवर होने के चलते मेट्रो का संचालन सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक तक बाईं तरफ होगा। सुभाष चौक से निकलने के साथ सेंट्रल पार्क सोसाइटी है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में परिवार रहते हैं। इसके अलावा कैंडोर टेकस्पेस एसईजेड है। इसमें हजारों की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। फ्लाईओवर के बाद सुभाष चौक से लेकर एसईजेड तक सड़क तीन लेन...