गुरुग्राम, मई 9 -- गुरुग्राम के कन्हई गांव में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव के घर फायरिंग करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के दो शार्प शूटरों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। क्राइम यूनिट सेक्टर-40, 39 और 17 की ज्वाइंट टीमों ने पंजाब में छापेमारी कर इन दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के रहने वाले गुरशेर सिंह उर्फ शेरा और जसपाल उर्फ बबल के रूप में हुई है। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने दोनों पर हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर दीपक नांदल और सौरभ यादव के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था। इसी विवाद के चलते नांदल ने यह हमला करवाया था।हत्या करने के इरादे से आए थे शू...