गुड़गांव, दिसम्बर 27 -- गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को तीन दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। आयोजन में गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह जिलों से 2898 खिलाड़ी विभिन्न 10 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय मंत्री के आगमन पर डीसी गुरुग्राम अजय कुमार ने उनका स्वागत किया। महोत्सव के शुभारंभ समारोह में पटौदी से विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार व कोसली से विधायक अनिल यादव सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। सांसद खेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि स्वस्थ, सक्षम और ऊर्जावान युवा ही विकसित भारत की सशक्त नींव रख सकते हैं। सांसद खेल महोत्सव जैसे ...